ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

452 - समुद्र-मंथन से प्राप्त एक भयंकर विष


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 452
ऑनलाइन उलटपुलट / गड्डमड्ड (स्क्रैम्बल्ड) शब्द पहेली Online Hindi Crossword / scrambled / jumbled word Puzzle
  1   2 3   4
          5    
6       7 8
      9 10  
    11      
12   13    
        14
  15 16          
17     18   19
            20

पोढ़ा तिअरस सतनजा कुंभी परोसा टेरब लीयंकानसा रीजूख सिंचन लबिवेटेजी रसिंगा ढ़ाडा रीशफ़ाना रितनव लारिवास रुंड जाउपना कैरवओरी मनी हहलाल नासीख

बाएँ से दाएँ
2. 1. (पुराण) समुद्र-मंथन से प्राप्त एक भयंकर विष 2. एक विषैला पौधा 3. एक अत्यंत विषैला साँप; ब्रह्मसर्प 4. ज़हर; विष।
4. 1. ऐसा धड़ जिसमें सिर न हो; कबंध 2. वह शरीर जिसका हाथ पैर कट गया हो।
6. तीतर की तरह की एक छोटी चिड़िया
7. पत्तल या थाली में रखे जाने वाली एक व्यक्ति के खाने भर की भोजन की वह मात्रा जो भोज या निमंत्रण में शामिल न होने वाले के पास भिजवाई जाती है।
9. सात भिन्न प्रकार के अनाजों का मेल; वह मिश्रण जिसमें सात भिन्न-भिन्न प्रकार के अनाज हों।
13. समाचार के शेष अंश किसी दूसरे पृष्ठ पर ले जाना।
14. सींचने की क्रिया या भाव; सिंचाई।
15. 1. किसी कला या हुनर का ज्ञान प्राप्त करना 2. किसी विषय का ज्ञान प्राप्त करना; शिक्षा प्राप्त करना 3. अनुभव प्राप्त करना।
18. 1. अपनी चाल या गति से तेज़ चलने वाला 2. सबसे तेज़ चलने वाला 3. आगे बढ़ जाने वाला।
20. 1. कड़ा; मज़बूत 2. हृष्ट-पुष्ट 3. पूर्ण वयस्क।

ऊपर से नीचे
1. 1. सब्ज़ी 2. वनस्पति।
3. 1. जिसका कोई वारिस या उत्तराधिकारी न हो 2. जिसकी देखभाल करने वाला कोई न हो; अनाथ 3. (वस्तु) जिसका कोई मालिक या दावेदार न हो।
5. 1. उत्पन्न या पैदा करना; उगाना 2. कोई नई बात ढूँढ़ निकालना; सुझाना।
8. संध्याकाल से संबंधित; संध्या के समय का; शाम का।
10. तरकी नामक कान का आभूषण; कर्णफूल।
11. शरीफ़ या सभ्य व्यक्ति जैसा; शराफ़त युक्त।
12. 1. हाथी 2. मगर; घड़ियाल 3. एक प्रकार की मछली 4. गुग्गल का पेड़ और उसका गोंद 5. कुंभीपाक नामक नरक 6. एक प्रकार का जहरीला कीड़ा।
14. शृंगार; प्रसाधन सामग्री का इस्तेमाल करके सजना; नए आभूषणों से सजना या सजाना।
16. 1. खजूर की तरह का; खजूर संबंधी 2. महिलाओं द्वारा चार लड़ों में गूँथी गई (चोटी); खजूरी चोटी।
17. 1. अर्ध; आधा
19. 1. वन की आग; दावानल 2. आग 3. ताप।