ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्गपहेली क्रमांक - 334 : वह कागज़ जिसपर पंचों द्वारा किसी विवाद का निर्णय लिखा जाता है?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 334
Online Hindi Crossword Puzzle
1         2
        3 4    
              5  
6   7   8      
    9  
10 11        
        12 13 14
  15 16    
            17
  18   19



बाएँ से दाएँ
1. 1. सुपुर्दगी; हवाले करना 2. अमानत 3. खज़ाना; कोश।
2. 1. छिपने की आड़; परदा 2. शरणस्थल; पनाहगाह। [मु.] -में शिकार खेलना : छुप कर वार करना।
3. 1. जिसपर अंकुश लगा हो; अंकुश द्वारा नियंत्रित 2. अंकुश द्वारा चलाया हुआ 3. ऐसा व्यक्ति जिसपर नियंत्रण लगाया गया हो; शासित; नियंत्रित।
9. विवश या लाचार होकर रह जाना।
10. 1. जिसे सफलता मिली हो; जो सफल हुआ हो 2. जो सिद्ध या पूर्ण किया जा चुका हो।
12. 1. देवता; देव; सुर 2. धृतराष्ट्र के एक पुत्र।
15. 1. महान होने का भाव 2. श्रेष्ठता; बड़प्पन।
17. पुस्तक
18. 1. तन्मय; एकाग्रचित्त; तल्लीन 2. जो सब मिलकर एक हो गए हों 3. जिसमें उतार-चढ़ाव न हों 4. एकरस; अरुचिकर; बेमज़ा।
19. बौद्ध धर्म के नीति संबंधी पाँच सिद्धांत- अस्तेय

ऊपर से नीचे
4. किसी बात के प्रचार तथा स्थायित्व के लिए पत्थर की शिला पर खुदवाई गई आज्ञा
5. 1. सरीसृप वर्ग का एक विलुप्त प्राणी 2. लगभग छह करोड़ वर्ष पहले पाए जाने वाले भारी शरीर वाले विलुप्त सरीसृप वर्ग के प्राणी।
6. वह कागज़ जिसपर पंचों द्वारा किसी विवाद का निर्णय लिखा जाता है; पंचनामा।
7. धान कूटने का एक उपकरण।
8. 1. जिसका रोपण किया गया हो 2. रखा हुआ या स्थापित किया हुआ 3. खड़ा किया हुआ।
11. भोजपत्र का वृक्ष; भुर्जपत्र का पेड़।
13. 1. मुनक्का; किशमिश 2. अंगूर।
14. चातक पक्षी; पपीहा; सारंग (ऐसी किंवदंती प्रचलित है कि चातक केवल स्वाति नक्षत्र में होने वाली वर्षा का ही जल ग्रहण करता है।
15. परिहास; हँसी; दिल्लगी; उपहास; ठट्टा।
16. वस्त्र निर्माण में करघे में लंबाई के बल फैलाया गया या तगाया गया सूत।
17. (जीवविज्ञान) तंतुओं से निर्मित एक सुदृढ़ ऊतक जो अपने संकुचन और शिथिलन के द्वारा शरीर में गति उत्पन्न करता है; मांसपेशी; पुट्ठा; (मसल)।