ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 289 : अरब का वह मैदान जहाँ इमाम हुसैन अपने साथियों सहित मारे और दफनाए गए थे?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 289
Online Hindi Crossword Puzzle
1 2   3 4   5
      6      
      7  
8              
  9 10   11    
      12     13  
           
  14      
15         16
17   18        



बाएँ से दाएँ
1. अवलंबन करने वाला।
3. 1. बाँटे जाने की अवस्था या भाव 2. पारिश्रमिक 3. ज़मींदारों द्वारा बनाई गई कृषि की आय के विभाजन का ढंग 4. किसी को जोतने-बोने के लिए खेत देने का वह प्रकार जिसमें खेत का मालिक लगान के बदले में उपज का कुछ अंश लेता है।
7. 1. यज्ञ करने वाला 2. परिवार या जाति का मुखिया 3. ब्राह्मण को भरण-पोषण के लिए अन्न आदि देने वाला।
9. 1. चमड़ा; त्वचा 2. खंड; टुकड़ा 3. छिलका; छाल 4. दालचीनी 5. आँवला 6. कमलनाल।
11. 1. मासूम; सीधा-सादा 2. मूर्ख; अज्ञानी; बुद्धू।
14. 1. किसी कार्य की अंतिम समय सीमा 2. अंतिम दिन 3. अवधि समाप्ति 4. सीमा; हद 5. समाचार पत्र के लिए मैटर स्वीकार किए जाने की अंतिम समय सीमा।
16. 1. जन्म होना 2. किसी बीज को अंकुरण हेतु भूमि में डालना; खेत में बीज बोना।
17. 1. एक प्रकार का लाल रंग का कपड़ा जिसे स्त्रियाँ मांगलिक अवसरों पर ओढ़ती हैं 2. ओढ़नी; शाल।
18. कल्पना शक्ति।

ऊपर से नीचे
2. 1. भ्रम 2. शक; मिथ्या संदेह 3. भ्रममूलक विचार।
4. 1. अधिपति; स्वामी 2. शासक 3. ईश्वर 4. पूर्व और उत्तर के बीच का कोना 5. शिव की आठ मूर्तियों में से एक 6. शिव; महादेव 7. आर्द्रा नक्षत्र 8. विष्णु।
5. वाद-विवाद; उत्तर-प्रत्युत्तर; तकरार; कहा-कही; परस्पर अनुचित एवं अशिष्ट बातों का प्रयोग।
6. 1. निम्न कोटि का बैल; निकम्मा चौपाया 2. रद्दी चीज़; बेकार; फालतू।
8. समारोह संबंधी।
10. 1. अरब का वह मैदान जहाँ इमाम हुसैन अपने साथियों सहित मारे और दफनाए गए थे 2. वह स्थान जहाँ मुहर्रम में ताजिए दफ़न किए जाते हैं 3. ऐसी उजाड़ जगह जहाँ पानी भी न मिले।
12. 1. ठेके के रूप में होने वाली वह व्यवस्था जिसमें बीमा कराने वाले को कुछ समय तक किस्त के रूप में धन देना पड़ता है 2. ऐसी धन व्यवस्था जिसमें बीमा करने वाले व्यक्ति के मरने के बाद उसके उत्तराधिकारी को अथवा उसके जीवित रहने पर नियत धन उसे प्राप्त होता है; (लाइफ़ इंश्योरेंस)।
13. मूल आकृति; आरंभिक रूप।
15. 1. संशय; संदेह; शक 2. भय; डर 3. चिंता; फ़िक्र।