ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 283 - जिसका पार पाना मुश्किल हो?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 283
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2   3 4
  5      
        6  
7          
                8
    9   10
           
  11   12    
              13
14   15  



बाएँ से दाएँ
1. 1. पक्षी 2. पंखों वाला कीड़ा।
3. 1. एकरूप होने की अवस्था या भाव 2. सादृश्य; समानता 3. ऐसी स्थिति जिसमें कोई परिवर्तन न हो।
5. 1. जिसका मंडल बना हो; चक्र के आकार का 2. वर्तुलाकार या गोलाकार।
6. राजा अथवा राज्य का हित।
7. 1. दो या दो से अधिक तत्वों के मिश्रित रूप को पृथक करना 2. पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ को इस रूप में लाना कि उसमें घुला हुआ मैल नीचे बैठ जाए।
10. 1. उचक्का 2. दूसरे की वस्तु उठाकर ले जाने वाला 3. नज़र बचाकर दूसरे का माल ले जाने वाला।
11. 1. वह समय या अवधि जितने में कोई घटना या बात आरंभ से अंत तक घटित हो; (ड्यूरेशन) 2. किसी कर्म का फल भोगे जाने का पूरा समय।
14. 1. खींचना; तानना 2. बलपूर्वक कोई चीज़ अपनी ओर खींचना 3. अनाज को साफ़ करने के लिए सूप आदि में फटकना।
15. 1. जिसे किसी पद या स्थान से हटा दिया गया हो 2. जिसने अपना दायित्व

ऊपर से नीचे
1. सिलसिला; परंपरा।
2. 1. किसी चीज़ को तोड़ना 2. खंड-खंड करने की क्रिया 3. बात काटना।
3. 1. उज़्र; आपत्ति 2. शंका; संदेह 3. दोष निकालना; नुक्ताचीनी; विरोध।
4. तागने की क्रिया या भाव।
7. 1. किसी संस्था
8. 1. खोजना; ढूँढ़ना; तलाश करना 2. ताकना; देखना; निहारना 3. परखना; जाँचना।
9. 1. गले में आया हुआ 2. गले में स्थित या अटका हुआ।
10. अवज्ञा; उल्लंघन; अवहेलना; नाफ़रमानी; आज्ञा न मानना।
12. 1. जिसका पार पाना मुश्किल हो; अपार 2. बहुत बड़ा या भारी 3. जो बाद में कष्ट पहुँचाए 4. जिसका अंत या परिणाम बुरा हो 5. कठिन 6. प्रबल; प्रचंड; तीव्र 7. बहुत गंभीर 8. जो दुष्ट हो; खल; पाजी।
13. कुल्हाड़ी से फाड़ा गया लकड़ी का बड़ा टुकड़ा।