ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 264 : किसी तरल पदार्थ को तनु (पतला) करने की क्रिया क्या कहलाती है?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 264
Online Hindi Crossword Puzzle
        1   2   3  
4   5    
      6     7
8        
    9 10    
11         12  
    13     14  
  15      
      16  
  17            



बाएँ से दाएँ
4. 1. झड़ी; भरमार 2. हवा के झोंके से तिरछी होकर गिरने वाली बूँदे 3. लगातार कही जाने वाली व्यंग्यपूर्ण या कटु आलोचना 4. किसी वस्तु का अधिक संख्या में गिरना; झड़ी।
5. घोड़े की तेज़ चाल।
7. परस्पर नाता या रिश्ता होने की अवस्था; रिश्तेदारी।
8. नग्न; वस्त्रहीन; नंगा।
9. किसी तरल पदार्थ को तनु (पतला) करने की क्रिया; सांद्र (गाढ़ा) द्रव्य या पदार्थ को पतला करने का कार्य।
11. 1. ठेला 2. बैलगाड़ी 3. छकड़ा।
14. 1. ईश्वर; देवता 2. पूज्य या आदरणीय व्यक्ति 3. बड़ों के लिए आदरसूचक संबोधन।
15. शरदऋतु संबंधी।
16. तसल्ली; ढाढस; सांत्वना।
17. 1. किसी वस्तु पर ढक्कन लगाना; ढकना 2. किसी वस्तु को कपड़ा या कोई आवरण आदि डालकर ओट में करना; ओढ़ाना; कोई चीज़ ऊपर से डालकर छिपाना।

ऊपर से नीचे
1. 1. मन की अवस्था; मन का वेग 2. चित्तवृत्ति; मनोदशा; मिज़ाज 3. अवस्था; दशा; हालत 4. भाव 5. वातावरण; माहौल।
2. ब्राह्मणों में एक कुलनाम या सरनेम।
3. एक प्रकार का छोटा ख़ेमा या छोटा तंबू; कलंदरी; रावटी।
6. 1. जो झुका हो; विनम्र; नमित 2. विनीत; नतमस्तक।
8. 1. फैलता हुआ 2. फैलने वाला।
10. 1. अनोखे काम या चमत्कार करने का भाव 2. दक्षता; पूर्णता।
12. 1. सुंदर वचन बोलने वाला 2. जो मीठा बोलता हो; मधुरभाषी 3. उत्तम वक्ता।
13. 1. कुम्हलाना; पीला पड़ना 2. सुस्त या उदास होना 3. अशक्त होना।