ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

विशेष जम्बो (वृहद) वर्गपहेली 001


जनता की विशेष मांग पर प्रस्तुत है जम्बो (वृहद) वर्गपहेली की श्रृंखला. जाहिर है, यह वर्ग पहेली न केवल आकार प्रकार में बड़ी होगी, हल करने में कठिन भी होगी. इस श्रृंखला के अंतर्गत पहेलियाँ बीच-बीच में प्रकाशित की जाएंगी. पहेली हल करें और देखें कि आप अपने लिए तय, कम से कम समय में पहेली हल कर पाते हैं या नहीं.

वैसे, संकेत (हिंट) पाने के लिए अगली पोस्ट में प्रकाशित हल पर नजर मार सकते हैं Smile

जम्बो (वृहद) वर्गपहेली - 001
Jumbo Hindi Crossword Puzzle

1   2   3   4      
                    5
  6              
              7 8   9  
10   11          
              12      
    13   14     15 16
  17       18  
      19 20   21        
22       23   24
      25       26      
  27     28       29  
30         31   32    
33              
        34     35



बाएँ से दाएँ
1. 1. अभिमान; घमंड; गर्व 2. गुमान 3. नखरा।
3. विनययुक्त; विनय से पूर्ण; विनम्रतापूर्वक; शिष्टतापूर्ण।
5. 1. वरज़िश संबंधी 2. कसरती; कसरत अथवा व्यायाम से हृष्ट-पुष्ट।
6. मालखंभ की एक कसरत जिसमें सिर नीचे और पाँव ऊपर करके सामने लाने और फिर ऊपर खिसकने की क्रिया होती है।
7. एक पहाड़ी पेड़ जिसकी पत्तियों में जगह-जगह गाँठें होती हैं और इसकी कलियाँ औषधि के काम आती हैं।
10. 1. सीमा या मर्यादा का अधिक अतिक्रमण या उल्लंघन 2. दीर्घ उपवास।
11. 1. सर्प; विषधर; एक रेंगने वाला लंबा और ज़हरीला जंतु जो बिलों आदि में रहता है; भुजंग 2. समय का लाभ उठाने वाला; दुष्ट और विश्वासघाती। [मु.] -छछूँदर की दशा : दोनों तरफ़ से संकट होना। -सूँघ जाना : बेसुध होना; मरणासन्न होना; एकदम चुप हो जाना।
12. 1. प्रकार; किस्म; भाँति 2. युक्ति; बनावट 3. प्रणाली; रीति।
14. 1. सहज न होने की अवस्था या भाव; असामान्यता; अस्वाभाविकता; अटपटापन 2. विचलन 3. उद्वेलन।
15. 1. मुलायम; कोमल; मृदुल 2. लचीला 3. सुपाच्य (अन्न) 4. धीमा; मंद 5. पौरुषहीन।
17. देश का शासन करने वाली संस्था या सत्ता; शासन; हुकूमत; (गवर्नमेंट)।
18. 1. लकड़ी या लोहे का छोटा डंडा जो किवाड़ के पल्ले में लगाया जाता है; ब्योंड़ा; अर्गला 2. बुरी बात; अनुचित बात 3. ढिठाई।
19. 1. सांख्य दर्शन के प्रणेता मुनि 2. महादेव 3. अग्नि 4. सूर्य।
22. 1. कठोर होने का गुण
23. 1. जंगली; असभ्य 2. जंगल में रहने वाला; वन्य 3. जो अभद्र तथा असंस्कृत हो; उजड्ड 4. बर्बर।
24. 1. दे. अविकार 2. अविकृत।
26. 1. चिपचिपा; लसदार 2. सुंदर; शोभायुक्त।
27. ससुराल में पत्नी के घर जाकर रहने वाला व्यक्ति; ससुर के घर रहने वाला दामाद; घरजमाई।
32. 1. सूर्य का पुत्र; रविपुत्र; रवि-तनय 2. शनि 3. यमराज।
33. यंत्र शक्ति से चलने वाला करघा; विद्युत शक्ति से चलने वाला करघा।
34. 1. हलकी जलन होना 2. छोटे बच्चों का ठिनकना; चूँ-चूँ करते हुए रोना।
35. धान की एक प्रजाति जिसका रंग हलका काला होता है।

ऊपर से नीचे
2. परीक्षा लेने वाला; मूल्यांकन करने वाला; परीक्षक।
4. 1. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 2. विष्णु भगवान का सोकर उठना; देवोत्थान।
8. वह जो ठिठुर रहा हो; ठंड से काँपता हुआ।
9. गोंद लगा हुआ; लसलसा; लसदार।
10. 1. जो औपचारिक न हो; सहज; जो बनावटी न हो; जो बद्ध नियमों से शासित न हो 2. आत्मीय; (इनफ़ॉर्मल)।
12. चाबुक या कोड़ा।
13. 1. शरीर का वह अंग जिससे प्राणी चलते हैं; चरण; पाँव 2. (धूल या बालू आदि पर बना) चरण का निशान।
14. 1. किसी पदार्थ का सत्व या सार जो भभके से खींचकर निकाला जाता है; अर्क 2. मद्य; आसव; ताड़ी 3. रस; इत्र 4. पसीना; स्वेद। [मु.] -निकालना : सार या तत्व निकालना; (व्यक्ति को) बेदम कर देना।
15. 1. बकरी या बकरे का रँगा हुआ चमड़ा 2. लाल रंग का चमड़ा 3. सिझाया हुआ चमड़ा; मुलायम चमड़ा 4. नार; ढरकी के भीतर की नली जिसपर तार लपेटा रहता है 5. एक प्रकार की घास जो ताल या नदी के किनारे होती है।
16. 1. मज़दूर का काम 2. मज़दूर को काम के बदले दिया जाने वाला पारिश्रमिक; उजरत 3. ढुलाई आदि का काम; कुलीगिरी।
17. सेना के वे सिपाही जो सुरंग लगाने तथा खाई आदि खोदने के लिए सेना के आगे चलते हैं; (सैपरमैन)।
20. देखने में प्यारा; सुंदर; लुभावना।
21. 1. उत्तम शील या स्वभाववाला 2. सच्चरित्र 3. विनीत 4. सीधे या सरल स्वभाव का।
24. 1. चिह्न; निशानी; पहचान; लक्षण 2. गुणा-भाग आदि के चिह्न।
25. 1. नज़दीक या पास आना; आगमन 2. सामने आना; मिलना; एकत्र होना 3. सम्मेलन; सभा 4. मैथुन; संभोग।
28. 1. सूखकर भुरभुरा हो जाना 2. बहक जाना; भूलना।
29. 1. सिर पर पहना जाने वाला एक आभूषण; मुकुट; ताज 2. अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या वस्तु; शिरोमणि 3. मालिक; सरदार।
30. छिपने या छिपाने की क्रिया या भाव; दुराव।
31. 1. मथना; बिलोना 2. किसी समस्या या सिद्धांत के लिए किया जाने वाला गंभीर विचार-विमर्श; चिंतन 3. गूढ़ तत्व की छानबीन।