ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

393 - जिसने ज़ुल्म या अपराध किया हो


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 393
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2   3 4
    5            
6 7 8   9    
          10
         
  11   12
        13  
14 15     16
               
17   18



बाएँ से दाएँ
1. तेल अथवा रसायनों का लेप आदि लगाकर सुरक्षित रूप से रखा शव।
2. पोषित; पाला हुआ; जिसका पालन या पोषण किया गया हो।
3. बिना सोचे हुए; बिना कोई विचार किए; बेमन से।
6. 1. बादलों का उमड़-उमड़ कर इधर-उधर जमा होना; बादलों का छा जाना 2. गहरे बादल छाना।
9. सहायक; मददगार; मित्र।
11. समाज हित में होने वाला विचार-विमर्श; कल्याणकामना।
12. 1. जल; पानी 2. सरल वृक्ष 3. बोंट नामक कीड़ा जो प्रायः घास में रहता है।
14. 1. खेत में हल चलाने के लिए बैलों को जुए में बाँधना 2. ज़बरदस्ती किसी को काम में लगाना 3. गाड़ी
16. 1. दख़ीलकार का कार्य
17. 1. आज्ञा 2. सहमति 3. अनुमति 4. प्रेम।
18. 1. एक प्रकार की गाली जो समाज में अशिष्ट समझी जाती है 2. {शा-अ.} वह स्त्री जिसका पति मर गया हो; विधवा।

ऊपर से नीचे
4. पाजामे के नेफे (पेटी) में डाला जाने वाला नाड़ा; पाजामे का नाड़ा या फीता।
5. 1. खेतों के इर्द-गिर्द बनाया हुआ मिट्टी का घेरा 2. खेतों की हदबंदी; आरी 3. पगडंडी; आड़; रोक 4. मर्यादा।
7. वह जिसका गुणगान किया गया हो; महिमायुक्त; प्रशंसित।
8. वह वस्तु अथवा गुण जो स्त्रियों द्वारा सहजतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
9. 1. जिसे आवश्यकता हो 2. अभावग्रस्त; दीन; दरिद्र 3. इच्छुक; आकांक्षी 4. भिखारी; भिक्षुक।
10. अहलकार का काम; कारिंदागिरी।
13. जिसने ज़ुल्म या अपराध किया हो; अपराधी; अभियुक्त।
15. 1. न्यायालय या कचहरी आदि के किसी विभाग में कार्यरत लिपिकों आदि का प्रधान अधिकारी 2. मुसलमान शासन-व्यवस्था के अंतर्गत किसी प्रांत के पूर्ण प्रबंधन का दायित्व निर्वहन करने वाला अधिकारी 3. मंत्री; (सेक्रेटरी)।