ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

384 - काठ की पुतली या गुड़िया जो डोरे या तार की सहायता से नचाई जाती है


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 384
Online Hindi Crossword Puzzle
  1   2   3
4            
        5     6  
7 8   9
    10      
        11  
  12         13
          14
15   16    
            17



बाएँ से दाएँ
2. 1. जिसपर विचार न किया गया हो; बिना सोचा समझा; अचिंतित; अचीता 2. बिना जाने या समझे किया हुआ।
4. 1. कंकड़ 2. छोटा टुकड़ा 3. किरकिरी।
7. सुरों की सेना; देवताओं की सेना।
9. दोष लगाना; इल्ज़ाम लगाना; लांछन लगाना।
10. 1. ठठेरे की स्त्री 2. ठठेरे का काम या व्यवसाय।
11. जिसके पुत्र न हो; पुत्रहीन; निपूता।
12. यहूदियों का प्रधान धर्मग्रंथ जो हज़रत मूसा पर प्रकट हुआ था जिसमें सृष्टि और आदम की उत्पत्ति आदि का उल्लेख है।
14. जोती हुई ज़मीन बराबर करने का उपकरण; जोती हुई ज़मीन को बराबर करने हेतु बनाया गया लकड़ी या लोहे का बड़ा समतल पटेला या पटरा; पाटा।
15. 1. नगद रुपया-पैसा या रकम; जमापूँजी; (कैश) 2. वह बही जिसमें आय-व्यय का हिसाब लिखा जाता है; रोकड़बही।
16. 1. दशा; अवस्था; स्थिति 2. समाचार 3. मौजूदा स्थिति या हैसियत; आर्थिक स्थिति।
17. 1. स्थान से हटाना; सरकाना; खिसकाना 2. टालना 3. गिरा देना 4. हिला देना; हिलाना; हटाना।

ऊपर से नीचे
1. 1. जिसकी सतह रूखी या दानेदार हो 2. जो चिकना न हो; खुरखुरा।
3. दाहिना; (राइट हैंड साइड)।
5. बूँदी की मिठाई; गुलदाना।
6. 1. पास रखा या लाया हुआ 2. ऊपर रखा हुआ; स्थापित 3. धारण किया हुआ 4. किसी प्रकार की उपाधि से युक्त 5. मिला या मिलाया हुआ; सम्मिलित।
7. एक प्रकार का नमकीन पकवान जिसे मैदे और घी से बनाया जाता है।
8. 1. काठ की पुतली या गुड़िया जो डोरे या तार की सहायता से नचाई जाती है; (पपेट) 2. ऐसा व्यक्ति जो दूसरे के इशारे पर नाचता हो; जिसे अपनी कोई सूझ-बूझ न हो।
11. बसा हुआ; बसाया या आबाद किया हुआ।
12. 1. ईश्वर या ख़ुदा का रहम; अनुग्रह; दैवकृपा 2. श्रद्धा; भक्ति 3. शक्ति; सामर्थ्य 4. हौसला; उमंग; हिम्मत 5. संयोग से किसी पदार्थ को सुगमता से प्राप्त कर लेना 6. साधन; उपाय 7. पात्रता; योग्यता।
13. दे. खँगालना।
15. 1. जीविका; कामधंधा; व्यापार 2. प्रतिदिन का भोजन; ख़ुराक 3. मज़दूरी।