ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

370 - लोहे का एक औज़ार जिससे कोई चीज़ छीली जाए?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 370
Online Hindi Crossword Puzzle
  1   2 3   4
           
      5   6  
7        
        8
           
  9   10   11  
12     13  
      14   15
16      



बाएँ से दाएँ
2. 1. अभिषवण करने या कराने वाला 2. यज्ञ-अनुष्ठान के लिए सोमरस निचोड़ने वाला पुरोहित।
5. 1. तिलहन समूह का एक प्रसिद्ध पौधा जिसके फूल पीले और दाने काले और पीले रंग के होते हैं 2. उक्त दानों को पेरकर निकाला गया तेल।
7. 1. ग्रंथकर्ता; रचयिता; लेखक 2. संगीतकार 3. अक्षर योजन करने वाला; कंपोजिंग का काम करने वाला।
8. 1. चिड़ियों के बोलने की आवाज़ 2. बंदरों के बोलने की ध्वनि 2. छोटी-सी बात पर होने वाला झगड़ा 4. बेकार की बातचीत; बकबक।
10. 1. झोपड़ी; छप्पर; मड़ई; पर्णशाला 2. ऋषियों
12. ईश्वर का प्रतिनिधि या दूत; पैगंबर।
13. 1. शल्लकी वृक्ष; चीड़ 2. चीड़ का गोंद; कुंदुरू।
14. 1. अधीरता के साथ कोई चीज़ दाँत से काट-काट कर खाना 2. किसी व्यक्ति को झपट कर दाँत से काट लेना।
16. एक अंक को दूसरे अंक से गुणा करने पर प्राप्त संख्या।

ऊपर से नीचे
1. अकेला; एक।
2. 1. अधिकारी राज 2. अफ़सरी रुतबा; (ब्यूरोक्रेसी)।
3. 1. निष्ठा 2. कृतज्ञता 3. वचन-पालन 4. मुरौवत।
4. 1. सारे संसार में होने वाला प्रभाव या फैलाव; सार्वभौमिकता 2. वैश्वीकरण।
6. 1. गति 2. गमन 3. चाल; रफ़्तार।
7. 1. लिखित सामग्री को मुद्राक्षरों में संयोजित करने वाला; अक्षर योजक 2. किसी प्रेस में कंपोज़िंग का कार्य करने वाला व्यक्ति।
8. पीठ के बल सीधा पड़ा हुआ; जिसका मुँह-पेट ऊपर की ओर हो।
9. महावत; हाथी हाँकने वाला।
10. 1. जानने और सीखने की प्रबल इच्छा; कौतूहल; किसी अद्भुत या विलक्षण विषय के प्रति होने वाली जिज्ञासा; उत्सुकता 2. आश्चर्य; अचंभा 3. कौतुक-क्रीड़ा।
11. लोहे का एक औज़ार जिससे कोई चीज़ छीली जाए; हथियारों का मोरचा (जंग) छुड़ाने का एक उपकरण।
13. 1. तंग 2. संकीर्ण।
15. 1. समुद्र का वह भाग जो तीन ओर से ज़मीन से घिरा हुआ हो; उपसागर 2. गड्ढ़ा; खड्ड; गर्त।