ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्गपहेली क्रमांक - 332 : रेती लगाने का काठ का बना तिकोना उपकरण?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 332
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2 3  
                 
  4       5  
6 7       8
9         10
  11   12  
        13  
  14   15
           
  16   17   18



बाएँ से दाएँ
1. रेती लगाने का काठ का बना तिकोना उपकरण।
2. अत्यंत चमकदार बहुत चमकीला; चमक-दमक वाला; चमकता हुआ।
5. 1. एक लता 2. जायसी कृत पद्मावत के नायक रत्नसेन की पत्नी।
6. 1. साँप की लार; नागझाग; सर्पफेण 2. पोस्त के डोडे का गोंद जो कड़वा
9. गौरैया की तरह का एक पक्षी जो बहुत ही कलात्मक तरीके से अपना घोंसला बनाती है।
10. 1. वन; जंगल 2. वन में स्वतः लगने वाली आग; दावाग्नि; दावानल।
11. 1. बिना कोशिश के; बिना मेहनत के 2. आसानी से 3. स्वतः।
13. रंज से न बोलना; रूठने के बाद होने वाला मौन।
14. 1. बहुत हिम्मतवाला; बहादुर 2. धैर्यवान।
16. 1. समुद्र; सागर 2. रतौंधी रोग।
17. 1. किसी कार्य को करने में क्रमानुसार प्राप्त होने वाला मौका; बारी 2. क्रिकेट के खेल में प्रत्येक दल को बल्लेबाज़ी करने के लिए प्राप्त होने वाला अवसर; पाली।
18. 1. हार्दिक इच्छा; मनोरथ 2. ऐसी इच्छा जिसकी पूर्ति होने पर आनंद की प्राप्ति होती हो।

ऊपर से नीचे
3. 1. अँधेरे में रह-रहकर होने वाला हलका प्रकाश 2. अंधकार; अँधेरा 3. चमक-दमक।
4. 1. चूहे का बच्चा 2. मादा चूहा 3. छोटा चूहा।
5. मनुष्यों की प्रशंसा या स्मृति से संबंध रखने वाला।
6. यांत्रिक प्रणाली से लेप लगाकर एक तरफ़ से चिकना बनाया गया कागज़; विलेपित कागज़; (कोटेड पेपर)।
7. जो देखने में प्रिय एवं सुंदर लगे; प्रियदर्शन; नेत्रप्रिय।
8. धार तेज़ करने के निमित्त अस्त्र आदि को पत्थर पर रगड़ना; टेना।
12. एक मात्रिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में आठ और सात के विश्राम से पंद्रह मात्राएँ होती हैं तथा अंत में लघु गुरु होता है।
13. 1. जिसका अस्तित्व न हो; जो मौजूद न हो; अविद्यमान 2. अनुचित; बुरा 3. मिथ्या।
15. सूप में अनाज आदि छाँटना या फटकना।