ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्गपहेली क्रमांक - 309 : शिव के अनुचर या सेवक?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 309
Online Hindi Crossword Puzzle
1 2   3     4
    5       6  
        7
8        
        9   10
11 12       13 14
      15      
16     17    
        18  
19          



बाएँ से दाएँ
1. सुबुद्धि; सम्मति; अच्छा विचार।
3. 1. एक तरह की लंबी घास की सूखी हुई डंडिया; सरकंडा; सरई 2. बैलगाड़ियों पर आड़ करने के लिए बनाया जाने वाला सरकंडे का छोटा छप्पर या टट्टी।
7. एक प्रकार की ऊनी शाल।
8. पीपल का वृक्ष; वासुदेव वृक्ष।
9. प्राचीन काल में युद्ध के समय सिर पर पहनी जाने वाली एक प्रकार की टोपी जिसमें लगी हुई सिकड़ियों की झालर मुख तथा गरदन पर लटकी रहती थी; शिरस्त्राण।
11. महाभारत के एक पात्र का वास्तविक नाम; धृतराष्ट्र के बड़े पुत्र दुर्योंधन का एक नाम।
13. 1. महत्ता; श्रेष्ठता 2. ईश्वरत्व 3. प्रभुत्व; स्वामित्व 4. प्राधान्य 5. आठ प्रकार की सिद्धियों में से एक जिससे साधक सब पर शासन कर सकता है।
15. 1. किसी को छलपूर्वक या कपटपूर्ण युक्ति से (बात से) बहकाकर दिया जाने वाला धोखा 2. अपना काम निकालने के लिए कही जाने वाली कोई छलयुक्त बात।
16. 1. हवा; पवन; वायु 2. चंद्रमा।
18. 1. कंप्यूटर में सूचनाएँ जमा करना 2. वस्तुओं का संचयन 3. भंडार; ढेर।
19. 1. चमकीला; प्रकाशमान 2. सुंदर; सजीला।

ऊपर से नीचे
2. 1. नशे में मस्त 2. नशे के कारण जिसके होश ठिकाने न हो 3. मतवाला; मत्त 4. हतबुद्धि 5. जिसे अपनी सुध न हो; बेसुध।
4. क्षय; विनाश; ध्वंस।
5. भूल
6. 1. किसी काम की ओर से मन में होने वाली तसल्ली; संतोष 2. इत्मीनान।
10. 1. तीखा और चटपटे स्वादवाला 2. कड़ुआ; कटु।
12. 1. धर्म से संबंधित ग्रंथ 2. धार्मिक ग्रंथ।
14. 1. शिव के अनुचर या सेवक 2. शंकर के शिष्य या उपासक।
17. 1. खाद्य सामग्री को एकत्र कर रखने का स्थान; बहुत-सी वस्तुओं को रखने या जमा करने का कमरा; गोदाम; (स्टोर) 2. बेचने की वस्तुओं को जमा करने तथा सुरक्षित रखने का कमरा या भवन; (स्टॉक) 3. कोष; ख़ज़ाना।